रुड़की।सोनी रोड़।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कलियर विधानसभा क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत करते हुए 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान करीब 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो, स्टेशनरी एवं सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज गुम्मावाला-माजरी, शिक्षा सदन इंटर कॉलेज तथा जीवन ज्योति इंटर कॉलेज, मेहवड़ कलां में आयोजित किए गए। रोमा सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और शिक्षा ही उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्यागी ने रोमा सैनी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाने और बेहतर करने की प्रेरणा देने वाला सराहनीय कार्य बताया।
जीवन ज्योति इंटर कॉलेज, मेहवड़ कलां में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक श्री अंकित शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि शर्मा की उपस्थिति रही।
विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं में बुशरा, अभिनव पुंडीर, माही सैनी, अर्शीका, दृष्टि सैनी, आस्था, आयुषी, पायल एवं हिना को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 के विद्यार्थियों में देवांश सैनी, साहिल, यशवीर सैनी, अलीशान एवं आशु को सम्मान मिला।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ में सुनील कुमार प्रजेश, रीतू सैनी, मोनिका सैनी, रजनी मिंज, दीक्षा सैनी, पिंकी शर्मा, स्वाति मित्तल, स्वाति सैनी, रीतू, नौशाबा, प्राची सैनी, कशिश, खुशी, संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


