रुड़की। सोनी रोड़।भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गणेशपुर स्थित जिला सह संयोजक चौधरी बालेश सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ. इकबाल सिंह ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. अशोक शर्मा आर्य ने कहा कि प्रकोष्ठ को प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए रुड़की जिले के सभी 18 मंडलों में संगठन का गठन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका रहेगी।
जिला सह संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि संगठन में सभी क्षेत्रों और वर्गों के समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें सक्रिय भूमिका देने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. इकबाल सिंह एवं सह संयोजक जगपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संयोजक कौस्तुभानंद जोशी एवं जिला प्रभारी हरिश्चंद्र नौटियाल के मार्गदर्शन में सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में जिला सह संयोजक चौधरी बालेश सिंह, लोकेश यादव, डॉ. आकाशदीप त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन चौधरी बालेश सिंह ने किया।


