खानपुर (हरिद्वार)। होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। Laksar–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के पास सीएनजी गैस से भरे दो भारी वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:10 बजे थाना Khanpur क्षेत्र में यह हादसा हुआ। दोनों वाहन तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से जुड़े बताए जा रहे हैं और पूरी तरह गैस से भरे हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो सिलेंडरों से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग या विस्फोट का खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर गोवर्धनपुर और खानपुर की ओर से लगभग 200 मीटर पहले ही यातायात रोक दिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, आपदा नियंत्रण टीम और सीएनजी विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और गैस रिसाव को नियंत्रित कराया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू कराया गया।
घटना के दौरान क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी और फायर सर्विस की टीम मौके पर मौजूद रही।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी और साहसिक कार्यवाही की सराहना


