हरिद्वार।सोनी रोड़।भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 5 सितंबर, शनिवार को हरिद्वार जिले के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों या जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

