रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स समारोह ‘नवारंभ-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन वॉक, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

समारोह में अभिनव वशिष्ठ को Mr. Fresher 2026 और रोहिणी कौशिक को Ms. Fresher 2026 के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के President CA S. K. Gupta ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दे रहा है। Vice President Naman Bansal ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में Vice Chancellor Dr. Rajiv Mahajan, Pro Vice Chancellor Dr. Adesh Arya, Registrar Lt. Sumit Chauhan, OSD Abhinav Bhatnagar तथा Director Dr. Vipin Saini मौजूद रहे और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह की Convener Dr. Ekta Jain एवं Prof. Nisha Dhiman ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उद्योग जगत से गौतम कपूर, General Secretary, Bhagwanpur Industrial Association (BIA), मुरारी बियाला, Director BIA तथा शिवम गोयल, Joint Secretary BIA भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए कौशल विकास पर जोर दिया।
समारोह का समापन विजेताओं के सम्मान और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।


