रुड़की। सोनी रोड़।हरिद्वार विश्वविद्यालय ने लेखा एवं वित्त शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय ने वैश्विक प्रोफेशनल अकाउंटेंसी संस्था ACCA (Association of Chartered Certified Accountants) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को अकाउंटिंग, फाइनेंस, ऑडिट, टैक्सेशन और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर मिलेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोफेशनल मार्गदर्शन, इंडस्ट्री एक्सपोजर और वैश्विक रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार, ACCA की स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी और यह दुनिया की प्रमुख प्रोफेशनल अकाउंटेंसी संस्थाओं में शामिल है। संस्था 180 से अधिक देशों में प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन उपलब्ध कराती है।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में ACCA की ओर से प्रभांशु मित्तल, हेड ऑफ एजुकेशन पार्टनर रिलेशनशिप्स-इंडिया और रोहन राजवंशी, एजुकेशन पार्टनर रिलेशनशिप्स लीड (नॉर्थ, ईस्ट एंड वेस्ट) मौजूद रहे।
हरिद्वार विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर प्रज्वल चौधरी ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को वैश्विक प्रोफेशनल योग्यताओं, इंडस्ट्री एक्सपोजर और अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विश्वविद्यालय भविष्य में भी उद्योगों और वैश्विक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।


