रुड़की। सोनी रोड़।जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी ने की। प्रदर्शन में पूर्व मेयर गौरव गोयल की सक्रिय मौजूदगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का आर्थिक ढांचा चरमरा चुका है और आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुके हैं, सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं और डॉलर भी लगातार मजबूत हो रहा है। इसके बावजूद सरकार जनता को राहत देने के बजाय “सोना मत खरीदो” जैसे संदेश दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने प्रचार-प्रसार पर हर वर्ष हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जबकि जनता महंगाई की मार झेल रही है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर भी विज्ञापनों में फिजूलखर्ची का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 1000 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किए गए, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है, लेकिन सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लड़ रही है।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने रुड़की की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना जरूरी है ताकि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष सैनी ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और पेपर लीक जैसी घटनाएं भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल विज्ञापनों के जरिए झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मजबूती से संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भूषण त्यागी, राजकुमार सैनी, मेला राम प्रजापति, नीरज सैनी, मनफात अली, ओवेश अंसारी, मंजू कश्यप सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डॉ. हरविंदर सिंह, प्रोफेसर जेके शर्मा, पार्षद चारु चंद, नरेंद्र शर्मा, मदन पाल भडाना, गोपाल नारसन, रिजवान अहमद, परवेज आलम, सुशील कश्यप, डॉ. इरशाद मीर, नूर आलम मलिक, गौरव प्रधान, विशाल सहगल, सीमा डेविड, पंडित वीरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


