रुड़की।सोनी रोड़।शहर एक बार फिर भीषण आग की घटना से दहल उठा। नेहरू स्टेडियम के पीछे अंबर तालाब क्षेत्र में स्थित एक गिफ्ट सेंटर एवं खिलौना गोदाम में आग लगने से पूरा परिसर जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह प्रतिष्ठान “बिन्नी खिलौने वाले” का था, जहां नीचे से ऊपर तक कई मंजिलों में प्लास्टिक के खिलौनों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। आग ने कुछ ही समय में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना ने एक बार फिर शहर की फायर सेफ्टी व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम ऐसी संकरी गलियों में संचालित हो रहे हैं जहां आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। यही कारण रहा कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है ।
गंग नहर कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस दलबल के साथ मौके पर है सीओ मंगलौर भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में अस्पताल और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में आग लग चुकी है, जहां दमकल विभाग को घंटों तक जूझना पड़ा। कई स्थानों पर फायर एग्जिट और सुरक्षा उपकरणों का अभाव सामने आया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
“नियम कागजों में हैं, और गोदाम गलियों में!”
जहां न तो पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम हैं और न ही प्रशासनिक सख्ती का असर दिखाई देता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे हादसे भविष्य में और बड़े रूप ले सकते हैं। सवाल यह भी है कि आखिर इतनी संकरी गलियों में बड़े-बड़े गोदामों को अनुमति कैसे मिल रही है, और क्या सुरक्षा मानकों की कोई जांच भी होती है?
रुड़की शहर बार-बार जल रहा है,
और जिम्मेदारियां अब भी ठंडी पड़ी हैं।


