रुड़की। सोनी रोड़।भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल तिराहा, रेलवे स्टेशन रुड़की स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश के एकीकरण में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी सोच ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित जनसमूह ने सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार, राष्ट्रीय महासचिव यशपाल आर्य, पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल नारसन, लोजमो संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष योगेश चौधरी, चौ. जय सिंह पंवार, चौ. मुकेश फौजी, रविन्द्र चौधरी, कुलवीर प्रधान, सुशील प्रजापति, मास्टर गुड्डू, कंवर पाल सैनी (चेयरमैन), बिरम सिंह एडवोकेट, सतपाल सिंह, सुरेश पाल फौजी, मनीष परमार, राव नावेद एडवोकेट, नितेश ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया।


