By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: 21 जनवरी से वीजी क्रिकेट ग्राउंड बेलड़ा में शुरू होगा देव रोड कप टूर्नामेंट
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > खेल जगत > 21 जनवरी से वीजी क्रिकेट ग्राउंड बेलड़ा में शुरू होगा देव रोड कप टूर्नामेंट
खेल जगत

21 जनवरी से वीजी क्रिकेट ग्राउंड बेलड़ा में शुरू होगा देव रोड कप टूर्नामेंट

Soni Ror
Last updated: December 13, 2025 4:12 pm
Soni Ror
Share
2 Min Read
SHARE

रुड़की। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव रोड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन वीजी क्रिकेट ग्राउंड, बेलड़ा के मैदान पर किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 21 जनवरी से शुरू होगा। वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट रोड समाज के खिलाड़ियों के विकास और युवा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

टूर्नामेंट का आयोजन डॉ. देव केतु, वर्तमान निवासी अमेरिका एवं मूल निवासी अहमदपुर (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) की प्रेरणा से किया जाता है। थाना भवन के पास अहमदपुर गांव से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट समय के साथ सहारनपुर, ननौता, हरिद्वार, रुड़की सहित रोड समाज के अनेक गांवों तक अपनी पहचान बना चुका है और अब इस बार बेलड़ा के वीजी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों की एंट्री फीस 10 जनवरी तक जमा करानी होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1 लाख नकद, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹51,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को ₹3,100-₹3,100 के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को ₹5,100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस बार भी टूर्नामेंट के संचालन की जिम्मेदारी दीपक उर्फ भूरा बेलड़ा एवं उनकी टीम को सौंपी गई है, जबकि एंट्री फीस संग्रह की जिम्मेदारी प्रोफेसर विपुल रोड को दी गई है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अरविंद कुमार (खानपुर), किट्टू (दथेड़ा), सुरेश (भोजपुर) और वीरेंद्र कुमार (हरिद्वार) का विशेष योगदान रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि देव रोड कप टूर्नामेंट रोड समाज की एकता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पहचान बनाई है। आज इसी टूर्नामेंट की प्रेरणा से रोड समाज के गांव-गांव में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जो इसकी सफलता की कहानी को दर्शाता है।

You Might Also Like

आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत: क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू!

गौसगढ़ रोड प्रीमियर लीग 2026 में दिग्गजों की शानदार वापसी, रिटायर्ड खिलाड़ियों ने दिखाया पुराना जलवा

देव रोड क्रिकेट कप टूर्नामेंट: फाइनल से एक कदम दूर मुकाबले, बेलड़ा–भौरी दूसरा सेमीफाइनल 7 को

“आईपीएल 2025 का रोमांच: केकेआर बनाम आरसीबी”

राज्यपाल से मुख्यमंत्री तक सम्मानित उत्तराखंड पुलिस की दरोगा हिमानी चौधरी बनीं समाज की प्रेरणा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुड़की में 26 दिसंबर को होगा “संघ गंगा के तीन भागीरथ” नाटिका का भव्य मंचन
Next Article रुड़की में सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, प्रयास फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
रूड़की June 19, 2026
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
रूड़की June 19, 2026
गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान
रूड़की June 11, 2026
नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
रूड़की June 10, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?