रुड़की। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के नेतृत्व में शुक्रवार को चंद्रशेखर चौक पर धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री वीना आनंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन सरकार इस दिशा में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर “छोटी मानसिकता” रखती है और इसी के विरोध में सांकेतिक रूप से छोटा पुतला दहन किया गया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील भी की।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं से जुड़े कई मामलों में सरकार संवेदनशीलता दिखाने में असफल रही है।
महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष यास्मीन खान ने कहा कि भाजपा की नीतियां महिला विरोधी हैं। उन्होंने महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व न मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से महिला सुरक्षा के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर वीना आनंद, भावना चौधरी, मनु जैन, सलीम खान, रिजवान अहमद, सुभाष सैनी, आशीष चौधरी, नीरज सैनी, वैभव सैनी, ओवेश अंसारी, भूषण त्यागी, मोहित त्यागी, डॉ. शमशाद मीर, डॉ. हरविंदर सिंह, सुधीर चौधरी, मिंटू जायसवाल, नासिर, नूर आलम मलिक, पंकज त्यागी, जसवीर सिंह, प्रणय प्रताप, सुशील कश्यप, मुकुल प्रधान, मदनपाल सिंह भड़ाना, जाकिर हुसैन, राहुल सैनी, समीर खान, मोहन नारायण सक्सेना, संजीव राणा, तुषार अरोड़ा, सादिक खान, आजम अल्वी, शोएब सैफी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद


