रुड़की। गुरुवार को भागीरथी कुंज क्षेत्र में बनने वाली आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर किया। यह सड़कें बीएमएसडीबीसी के माध्यम से बनाई जा रही हैं। शुभारंभ के अवसर पर विधायक बत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को शीघ्र सुविधा मिल सके।

विधायक बत्रा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को चलने में कठिनाई हो रही थी और आए दिन लोग चोटिल भी हो रहे थे। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पार्षद नीतु शर्मा, हरीश शर्मा, कर्नल एन.पी. शर्मा, अंबिका, विशाल वर्मा, अनुपम नायक (आर्किटेक्ट), लोक निर्माण विभाग की अधिकारी दीपा डाबर और आशीष राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


