By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: यूजर चार्ज को लेकर नगर निगम और व्यापारी आमने-सामने, शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > उत्तराखंड > यूजर चार्ज को लेकर नगर निगम और व्यापारी आमने-सामने, शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड

यूजर चार्ज को लेकर नगर निगम और व्यापारी आमने-सामने, शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी

Soni Ror
Last updated: July 25, 2026 9:55 am
Soni Ror
Share
2 Min Read
SHARE

रुड़की। नगर निगम द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार पत्र और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उनका यह भी दावा है कि सूचना देने के बावजूद नगर आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जिससे व्यापारियों में नाराजगी और बढ़ गई।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नगर के व्यापारी और भवन स्वामी वर्षों से भवन कर का भुगतान करते आ रहे हैं। इसके बदले नगर निगम सफाई, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराता है। ऐसे में अलग से यूजर चार्ज वसूलने का कोई औचित्य नहीं है। उनका कहना था कि नगर निगम बनने के बाद से कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है, फिर अतिरिक्त शुल्क क्यों लिया जा रहा है।

व्यापारियों ने मांग की कि यूजर चार्ज को तत्काल समाप्त किया जाए और पहले की तरह वर्ष में केवल एक बार भवन कर ही लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर निगम का घेराव कर आंदोलन शुरू करेगा। व्यापारियों ने यह भी ऐलान किया कि वे यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, महानगर महामंत्री कविस मित्तल, आकाश गोयल, वसीम राजा, विकास बंसल, अंकित कलर, संजय कश्यप, रोहित कलर, मनोज मेहरा, राजकुमार मित्तल, राजीव गुलाटी, अश्वनी भारद्वाज, अजय भाटिया, केडी धीमान, अवनीश त्यागी, सतवीर सिंह, अशोक खन्ना, राजेंद्र नागपाल, सुभाष शर्मा, विनीत कुमार, घनश्याम वर्मा, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अष्टमी पर दुर्गा मंदिर में होगा विशाल हवन, दिनभर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब”

कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत व शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की की बैठक में नेताओं ने जताई एकजुटता, कल सुबह 7 बजे दल होगा रवाना

राजनीति में सेवा की भावना लेकर आईं रश्मि चौधरी को टिकट न मिलना बना राजनीति की विडंबना का उदाहरण

रुड़की फायरिंग केस: विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में फायरिंग मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नकली दवाओं का जाल: उत्तराखंड में फिर बेनकाब हुआ बड़ा सिंडिकेट, लाखों जीवनरक्षक दवाइयां बरामद
Next Article रुड़की में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की पुस्तक प्रदर्शनी शुरू, किताबों पर 10% छूट; ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पढ़ने की आदत पर दिया जोर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
रूड़की August 18, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने विभाजन पीड़ितों को किया नमन
रूड़की August 14, 2026
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक मैनेजमेंट की मिसाल, बिपेंद्र सिंह के अनुभव ने निभाई अहम भूमिका
उत्तराखंड August 14, 2026
पुरानी रंजिश और कारोबार में मुखबिरी को लेकर हत्या का आरोप, बाइक से बांधकर गंगा में फेंका शव; लक्सर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
रूड़की August 12, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?