रुड़की, 16 अक्टूबर।सोनी रोड़। नवरात्रि के पावन अवसर पर SMMEST (सेवा • कर्तव्य • पथ) की ओर से पाडली गुर्जर स्थित लायंस जूनियर हाई स्कूल में ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक सौरभ सैनी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ छात्राओं को स्कूल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक बदलाव में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से सौरभ सैनी ने शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बताया। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि समाज की मजबूती केवल राजनीतिक गतिविधियों से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना से भी आती है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है।
सौरभ सैनी ने शिक्षा सामग्री वितरित कर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल किट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग देना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना रहा। उन्होंने बेटियों के सम्मान और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने की अपील की।
शिक्षा और समाजसेवा को साथ लेकर चलने की पहल
सौरभ सैनी रुड़की को अपनी कर्मभूमि बनाकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में प्रयासरत हैं। उनके अनुसार, शिक्षा अमीर और गरीब के बीच की खाई कम करने तथा बच्चों को बेहतर भविष्य के अवसर देने का प्रभावी माध्यम है। समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना और लोगों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।
SMMEST का उद्देश्य शिक्षा, युवा मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देना है। संस्था का मानना है कि समाज में स्थायी और सार्थक बदलाव के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।


