रुड़की। बी.एस.एम. पीजी कॉलेज रुड़की के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का अध्यक्ष (दर्जाधारी राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रो. गांधी को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पटका व शाल ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में डॉ. राजकुमार उपाध्याय (प्रांत साहित्य विधा संयोजक, संस्कार भारती उत्तराखंड), डॉ. अशोक शर्मा आर्य (पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व निदेशक, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड), श्री विवेक कंबोज (प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी, आरएसएस), डॉ. गौतम वीर सिंह (प्राचार्य, बी.एस.एम. पीजी कॉलेज), डॉ. राजेश चंद पालीवाल, पूर्व सभासद श्री कटार सिंह, श्री अनुज आत्रेय, डॉ. अलका तोमर, डॉ. आकाशदीप त्यागी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. इंदु अरोड़ा, डॉ. संदीप पोसवाल, श्री राम कुमार हरित, श्री अमित शर्मा, श्री अनूप शांडिल्य, श्री विकास शर्मा, श्री प्रवीण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रो. गांधी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षाओं के अनुरूप राष्ट्र और समाज के हित में पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।


