नारसन (हरिद्वार)। नेहरू इंटर कॉलेज, नारसन में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के खानपुर, बहादराबाद, लक्सर, भगवानपुर, नारसन एवं रुड़की ब्लॉक के चयनित पहलवानों ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का दिल जीता।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक एवं उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल प्रभात शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप खेल अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने भी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के संचालन में अरुण राठी, आकाश राठी, अक्षय राठी तथा अमन कुश्ती अकादमी मंगलौर के मुख्य प्रशिक्षक मणिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-14 बालक वर्ग: नीरज (नारसन)
अंडर-17 बालिका वर्ग: निशा भारद्वाज, अंशिका लोहान, आर्य जावला, पूजा बालियान (नारसन)
अंडर-17 बालक वर्ग: आदित्य, गौरव, राहुल (नारसन)
अंडर-19 बालक वर्ग: सचिन, पवन, कार्तिक (नारसन)
अंडर-19 बालिका वर्ग: प्रिया, वासु (नारसन)
जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में अरुण खरे, मनजीत राणा, धनंजय मलिक, संत कुमार, सौरभ कुमार, अनुज कुमार, पवन राणा, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे एवं आलोक द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


