युवा विधायक लक्ष्य वीर सैनी ने रुड़की की आवाज विधानसभा में की बुलंद

रुड़की से युवा विधानसभा देहरादून के लिए चयनित युवा विधायक लक्ष्य वीर सैनी ने विधानसभा में रुड़की की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाकर शहरवासियों की आवाज बनने का कार्य किया। उन्होंने सोलानी पुल, पार्किंग, जलभराव और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिससे जनता का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ।

एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी और संकेत दिए कि वे स्वयं भी आगे चलकर सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। उन्होंने रुड़की के लिए केंद्र सरकार से पुल निर्माण हेतु धनराशि आवंटित कराना अपनी बड़ी उपलब्धि बताया और जनता को आश्वस्त किया कि जल्द ही पार्किंग और जलभराव की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
कम उम्र में ही अपने नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली से लक्ष्य वीर सैनी रुड़की की जनता के प्रिय नेता बनकर उभरे हैं और उनकी सक्रियता से शहरवासियों को रुड़की के विकास की नई उम्मीदें दिख रही हैं।


