रुड़की (हरिद्वार)। बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापिका स्व. श्रीमती खेमवती शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय नृत्य, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें हरिद्वार जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि दीप्ति रावत भारद्वाज (प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तराखंड) ने कहा कि शिक्षा और संस्कारों का संगम ही सभ्य समाज की नींव है। उन्होंने संस्थान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
महाविद्यालय के प्रिंसिपल शाहजेब आलम ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में संस्कृति और कला को जीवंत रखना चुनौतीपूर्ण है, किंतु संस्थान इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा ने स्व. खेमवती शर्मा के जीवन को त्याग और सेवा का प्रतीक बताया। कोषाध्यक्ष श्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री के साथ संस्कार और कौशल से भी परिपूर्ण बनाना है। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा ने प्रतियोगिताओं में छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता परिणाम
निर्णायक की भूमिका श्री शेखर ने निभाई। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
नृत्य प्रतियोगिता:
प्रथम – श्री गुरु राम राय कॉलेज, रुड़की (₹4100)
द्वितीय – मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज (₹2100)
तृतीय – केएलडीएवी पीजी कॉलेज, रुड़की (₹1100)
रंगोली प्रतियोगिता:
प्रथम – एसडी डिग्री कॉलेज, रुड़की (₹2100)
द्वितीय – राजकमल कॉलेज, रुड़की (₹1100)
तृतीय – क्वाड्रा इंस्टीट्यूट, रुड़की (₹500)
मेहंदी प्रतियोगिता:
प्रथम – केएलडीएवी कॉलेज, रुड़की (₹1100)
द्वितीय – चमन लाल डिग्री कॉलेज (₹500)
तृतीय – आरोग्यम मेडिकल कॉलेज (₹251)
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संस्थापिका स्व. श्रीमती खेमवती शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।


