रुड़की (सोनी रोड़। आर्य समाज सुभासगंज (बीटी गंज) में दीपावली पर्व एवं ऋषि दयानंद सरस्वती का 142वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ से हुई, जिसमें हरफूल सिंह राठी एवं उर्मिला राठी ने यजमान के रूप में भाग लिया। यज्ञ का संचालन वैदिक पुरोहित निरंजन देव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।
इस अवसर पर आचार्य योगेश शास्त्री ने ऋषि दयानंद के जीवन, उनके वैचारिक योगदान तथा वैदिक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऋषि दयानंद का जीवन समाज में सत्य, वेद और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
यज्ञ व सत्संग में भीष्म गिरी गोस्वामी, चौधरी सतपाल, सतीश कुमार आर्य, अमरेश, आलोक द्विवेदी, राजकुमार अनेजा, विजय वर्मा, उदयवीर सिंह यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन में डॉ. अरुण त्यागी, राकेश कुमार, पवन सिंघल, सतीश कुमार पाल, रविंदर कुमार त्यागी, स्वामी ब्रह्मानंद, विशाल रयान, राजेश शर्मा, रागिनी मित्तल आदि ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के प्रधान उदयवीर सिंह यादव एवं मंत्री सतीश कुमार आर्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

