By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: उत्तराखंड किसान मोर्चा का बढ़ता कुनबा, भाकियू को बड़ा झटका; सैकड़ों किसानों ने थामा दामन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > उत्तराखंड किसान मोर्चा का बढ़ता कुनबा, भाकियू को बड़ा झटका; सैकड़ों किसानों ने थामा दामन
रूड़की

उत्तराखंड किसान मोर्चा का बढ़ता कुनबा, भाकियू को बड़ा झटका; सैकड़ों किसानों ने थामा दामन

Soni Ror
Last updated: October 30, 2026 3:48 pm
Soni Ror
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड किसान मोर्चा का बढ़ता कुनबा, भाकियू को बड़ा झटका; सैकड़ों किसानों ने थामा दामन

नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट में पंचायत कर किसानों ने जताया गुलशन रोड पर भरोसा, किसान हितों की लड़ाई मिलकर लड़ने का लिया संकल्प

रुड़की।सोनी रोड।किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के दावे के बीच उत्तराखंड किसान मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन ब्लॉक स्थित मोहम्मदपुर जट गांव में आयोजित किसान पंचायत में सैकड़ों किसानों ने उत्तराखंड किसान मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में आयोजित इस पंचायत को संगठन की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कई पदाधिकारियों के मोर्चे में शामिल होने को भाकियू के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

पंचायत से पहले किसान एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के काफिले के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में मोहम्मदपुर जट पहुंचे। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गांव के मंदिर परिसर में बड़ी किसान पंचायत आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और किसान हितों की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि आज करीब 40 साल पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। हरिद्वार जिले में किसान आंदोलन और संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई वरिष्ठ किसान नेताओं के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा कि पवन प्रधान, चौधरी रामपाल सिंह मन्नाखेड़ी, चौधरी वीरेंद्र बूटी नारसन, रवि मोहम्मदपुर सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ किसान साथी उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं। सभी ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग संगठनों में रहकर किसानों के हित में काम किया है। अब सभी को एकजुट होकर उत्तराखंड किसान मोर्चा को मजबूत करना है।

गुलशन रोड ने कहा कि हरिद्वार जिले में किसानों के सामने अनेक समस्याएं हैं। इकबालपुर शुगर मिल पर गन्ना भुगतान बकाया होने से किसान परेशान हैं, वहीं बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। किसानों के शोषण और उनकी अनदेखी के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोर्चा ईमानदारी और मेहनत के साथ किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाएगा तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी संगठन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी साथ लाकर किसान आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।

पंचायत में कई किसानों और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने उत्तराखंड किसान मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। मोर्चा के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के माध्यम से किसानों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि नारसन क्षेत्र हरिद्वार जिले का प्रमुख कृषि बहुल क्षेत्र है, जहां किसान राजनीति का भी खासा प्रभाव रहा है। ऐसे में मोहम्मदपुर जट की पंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़ और संगठन में हुई नई सदस्यता को उत्तराखंड किसान मोर्चा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। पंचायत में चौधरी राजेंद्र सिंह, धर्मवीर प्रधान, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेंद्र लंबरदार, महकार सिंह सहित सैकड़ों किसान और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे मौजूद

रुड़की 2027: सियासी बिसात बिछ चुकी, किसके हाथ लगेगा हाथ का तुरुप?

हरिद्वार विश्वविद्यालय में वीडियोग्राफी चैलेंज का आयोजन फार्मेसी विद्यार्थियों ने वीडियो के जरिए दिखाई रचनात्मकता और तकनीकी प्रतिभा, पीयूष पाल रहे प्रथम

फोनिक्स विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में किया फल व कंबल वितरण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जब तक दुखी रहेगा किसान, धरती पर मचेगा तूफान” — रुड़की में महापंचायत से किसानों ने भरी हुंकार
Next Article बेलड़ा के धीरज चौधरी का अंटार्कटिका अभियान के लिए चयन, 46वें भारतीय वैज्ञानिक दल में मिली जगह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 से 11 विभूतियां सम्मानित
रूड़की November 1, 2026
उत्तराखंड किसान मोर्चा के 74 दिन का संघर्ष, किसानों की बड़ी जीत! इकबालपुर मिल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम
उत्तराखंड October 31, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा : राजेंद्र चौधरी
रूड़की October 31, 2026
बेलड़ा के धीरज चौधरी का अंटार्कटिका अभियान के लिए चयन, 46वें भारतीय वैज्ञानिक दल में मिली जगह
उत्तराखंड October 31, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?