लक्सर। सोनी रोड़।सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड खानपुर में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हरिओम यादव, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, विकासखंड खानपुर में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात था। आरोप है कि वह एक व्यक्ति से सरकारी कार्य के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी अधिकारी को कथित रूप से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


