जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह बोले – बजट देशवासियों के लिए हितकारी
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट-2026 पर संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर, रुड़की में विस्तृत चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा गरीब एवं वंचित वर्ग के हित में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट पारित किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जहां आमजन के हितों की रक्षा करेगा, वहीं देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतू मंडावर ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट-2026 सभी वर्गों के लिए लाभकारी है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प दर्शाता है।
इस अवसर पर सुमित अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुमार (संयोजक), नितिन सांसिया, आकाश छाचर, डॉ. प्रशांत सहगल, आयुष बिरला (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने बजट-2026 पर की विस्तृत चर्चा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह बोले – बजट

Leave a Comment Leave a Comment

