By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तवीरों को किया गया सम्मान
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तवीरों को किया गया सम्मान
रूड़की

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तवीरों को किया गया सम्मान

Soni Ror
Last updated: December 22, 2025 9:29 am
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रामनगर स्थित गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में रक्तवीरों ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रक्तदान करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
संस्था के अध्यक्ष गौरव कुमार ने जानकारी दी कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को सरकार द्वारा निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है, इसी उद्देश्य से संस्था वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम अनेक बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकते हैं।
संस्था के सतनाम सिंह एवं अमनदीप ने बताया कि शहीदी पर्व की शुरुआत पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह शिविर गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की स्मृति में लगाया जाता है, ताकि बलिदान और सेवा की भावना को जीवंत रखा जा सके।
संगठन की सचिव शिल्पी सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य की भी जांच हो जाती है।


इस अवसर पर राजेश तिवारी, अजीत सिंह, अनुज शर्मा, अमनदीप सिंह, राजीव चौधरी, अनिकेत पाल, अंकित कुमार, दीपा, सन्नी, सिमरनजीत सिंह, हिमानी, रजनी एवं निखिल सेठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा रक्तवीरों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के विचारों को भी स्मरण किया गया।
शहीद भगत सिंह का प्रसिद्ध कथन—
“क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।”
आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
शहीद भगत सिंह का जीवन साहस, बलिदान और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर यह संदेश दिया कि राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्य सर्वोपरि है। उसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया यह रक्तदान शिविर समाज सेवा की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

You Might Also Like

अस्मिता महिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, प्रयास फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

National Cadet Corps ग्रुप मुख्यालय रुड़की का भ्रमण

एक दिवसीय फील्ड विजिट कार्यक्रम संपन्न

उत्तराखंड में राजनीतिक हाशिये पर गुर्जर समाज संगठनहीनता और अवसरवादिता का परिणाम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुड़की में पाँचवीं राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप संपन्न, बालक वर्ग में हरिद्वार और बालिका वर्ग में देहरादून बनी विजेता
Next Article संघ शताब्दी वर्ष पर रुड़की में होगा “संघ गंगा के तीन भगीरथ” नाटक का भव्य मंचन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
रूड़की June 19, 2026
गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान
रूड़की June 11, 2026
नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
रूड़की June 10, 2026
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का ‘भूषण भवन’ में भव्य अभिनंदन
रूड़की June 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?