रुड़की। सोनी रोड़। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर, समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा आदर्श नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, श्री दीपक रामचंद्र सेठ शामिल हुए।

श्री सेठ ने इस अवसर पर कहा कि “समर्पण ट्रस्ट राज्य स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य कर रहा है। ऐसी संस्थाओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आना चाहिए।” उन्होंने संस्था को नगर सौंदर्यकरण, स्वच्छता, शिक्षा, रक्तदान और स्वास्थ्य अभियानों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
संस्था के पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव एडवोकेट, अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आदर्श नगर पार्षद सचिन कश्यप, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, समाजसेवी शोभित गौतम, अरुण कोहली, अंकुर त्यागी, महेंद्र सैनी, महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, नीलम सिंघल, गौरव गोयल, सरवन सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


