रुड़की। सोनी रोड़।
कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलो भैंस वंशीय मांस और पशु कटान के औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी व अवैध पशु कटान के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 फरवरी को पुलिस टीम को सूचना मिली कि मच्छी मोहल्ला क्षेत्र में सरकारी कुएं के पास जमशेद के घेर में भैंस का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से उमर गुल पुत्र फुरकान निवासी मच्छी मोहल्ला, कोतवाली रुड़की तथा अफजल पुत्र सगीर निवासी रामपुर, कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 120 किलो भैंस वंशीय मांस व पशु कटान के औजार बरामद किए गए।
इस संबंध में कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 3/11(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने पकड़ा भैंस का अवैध कटान, 120 किलो मांस बरामद, उमर और अफजल गिरफ्तार

Leave a Comment Leave a Comment

