रुड़की। पनियाला रोड पर रेलवे पुल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा लाल रंग का ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर UK17J-0683) और ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर NL01AJ-7050) के बीच टक्कर हो गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर दो व्यक्ति सवार थे।
इस दुर्घटना में अकबर पुत्र नूर हसन निवासी जैनपुर झंझेडी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शब्बीर पुत्र गुलाम अब्बास निवासी जैनपुर झंझेडी (उम्र 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय चिकित्सालय, सिविल हॉस्पिटल रुड़की पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतक का शव सिविल हॉस्पिटल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।


