देहरादून/रुड़की। सोनी रोड़.
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में रुड़की महानगर से उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य श्री सचिन गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही महा रैली—
‘#वोट_चोर_गद्दी_छोड़’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सचिन गुप्ता को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला/महानगर पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को निर्देशित किया है कि 14 दिसंबर की यह रैली पूरे उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे ऐतिहासिक बनाना प्राथमिकता है।
रुड़की में सचिन गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। पिछले नगर निगम चुनाव में भी गोदियाल की रुड़की में सक्रिय भूमिका रही थी और वे स्वयं पूजा गुप्ता के चुनाव प्रचार के लिए रुड़की पहुंचे थे।
गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि सचिन गुप्ता की 2027 की चुनावी तैयारी अब और अधिक मज़बूत हो गई है। पार्टी में उनकी बढ़ती भूमिका और प्रदेश स्तर पर दी गई अहम जिम्मेदारी को उनकी राजनीतिक सक्रियता के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।


