माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 बहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुड़की क्षेत्र में की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे बहरूपी बाबा पकड़े गए, जो बाबा का भेष धारण कर भीख मांगने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि वसूलकर अपनी आजीविका चला रहे थे।
पुलिस के अनुसार इन बहरूपी बाबाओं की गतिविधियों से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के भड़कने अथवा कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी 11 आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए बहरूपी बाबाओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


