रुड़की। सोनी रोड़।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को द्वितीय इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के लगभग 20 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
परिणामों में बालक वर्ग की टीम प्रतियोगिता में विजडम ग्लोबल स्कूल, क्रिस्टल वर्ल्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि डीपीएस, दौलतपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में कौशिक पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुडविल पब्लिक स्कूल, बहादराबाद द्वितीय तथा जमदग्नि पब्लिक स्कूल, लक्सर तृतीय स्थान पर रहे।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एस. के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी परिसर में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष नमन बंसल, वाइस चांसलर आदेश आर्य, कर्नल डी.के. यादव, रजिस्ट्रार सुमित चौहान तथा खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के अध्यक्ष चैंपियन सूरज रोड सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में सैम अली, तनु शर्मा, रामवीर गुर्जर, अभिषेक, विकास, ज्योति, वर्षा रानी और आसिफ का विशेष योगदान रहा।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी ने जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हुए यह साबित किया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी छात्र उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।


