रुड़की, 27 जून 2025।
आदर्श नगर क्षेत्रवासियों के लिए गर्मी में राहत की खबर है। नगर निगम रुड़की द्वारा प्राप्त पाँच वाटर कूलरों में से एक वाटर कूलर आदर्श नगर झंडा चौक के पास लगाया गया है। इस कार्य की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद सचिन कश्यप ने दी।
पार्षद ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की जा रही थी। पहले यहां पुराने हैंडपंप थे जो अब पूरी तरह खराब हो चुके हैं। गर्मी के मौसम में राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। अब वाटर कूलर लगने से लोगों को साफ और ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
पार्षद सचिन कश्यप ने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर आयुक्त श्री राकेश तिवारी और मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया और भरोसा दिलाया कि वह समय-समय पर इस वाटर कूलर का निरीक्षण करते रहेंगे। यदि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।
यह पहल आदर्श नगर के नागरिकों के लिए न केवल राहत लेकर आई है, बल्कि नगर निगम की जनकल्याणकारी नीतियों का भी एक अच्छा उदाहरण है।
#RurkiNews #AdarshNagar #WaterCooler #SachinKashyap #PublicFacility #RoorkeeNagarNigam #SoniRorLive


