रुड़की। संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के संयोजकत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर “संघ गंगा के तीन भागीरथ” नामक नाटिका का मंचन 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को किया जाएगा। नाटक के सफल आयोजन को लेकर द्वारिका ग्रीन स्थित अनुपमा गुप्ता के आवास पर संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह नाटिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक तीन पूजनीय सरसंघचालकों के राष्ट्र जीवन में दिए गए योगदान पर आधारित है। नाटक का मंचन नागपुर की केंद्रीय टोली के लगभग 30 कलाकारों द्वारा किया जाएगा। नाटिका के प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक एवं लेखक श्री संजय पेंडेसे हैं, जिन्हें अब तक 50 से अधिक राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि रुड़की के लिए यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा इतना भव्य और दिव्य नाटक यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने जानकारी दी कि देश के विभिन्न स्थानों पर मंचन के बाद उत्तराखंड में यह नाटक केवल रुड़की में ही आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरे प्रांत से दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
बैठक में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, श्री नरेंद्र आहूजा, डॉ. मनीषा सिंघल, श्रीमती साक्षी त्यागी, श्री विनय सैनी, श्रीमती साक्षी अग्रवाल, श्री राकेश सखूजा, श्रीमती अनुपमा गुप्ता एवं श्रीमती नीलम माधोक उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया।


