“पिच मायने नहीं रखती, हुनर मायने रखता है – खुद पर भरोसा रखो”
जब आप किसी मैदान में उतरते हैं – चाहे वह क्रिकेट का हो या ज़िंदगी का – सबसे पहली बात याद रखनी चाहिए: पिच मायने नहीं रखती, बल्लेबाज़ की काबिलियत मायने रखती है। ज़िंदगी की पिच कभी सपाट नहीं होती, कहीं उछाल ज़्यादा होती है, कहीं स्लो टर्न होता है, लेकिन जो खिलाड़ी अपने हुनर पर भरोसा करता है, वही रन बनाता है।
Start small, dream big.
सोशल मीडिया पर शुरुआत करते वक्त अगर आपके 5 या 10 व्यूज आते हैं, तो मायूस मत होइए। धीरे-धीरे वही व्यूज 500, फिर 5,000 और फिर लाखों में बदलते हैं – बस consistency और improvement बनाए रखिए।
जो खुद पर हंसना सीख ले, वही जिंदगी से जीतता है।
कई बार हम खुद पर शक करने लगते हैं, confidence डगमगाने लगता है, लेकिन ये phases भी उसी पिच की तरह होते हैं — temporary. Time is always moving at its own pace, but your mindset defines your match.
Age doesn’t matter, Intention does.
बड़ा सोचो, दिल से सोचो। उम्र सिर्फ एक नंबर है, जुनून और लगन आपकी असली ताक़त है। जब आप पूरे यकीन और समर्पण के साथ परमपिता परमेश्वर से कुछ मांगते हैं, तो पूरी कायनात आपकी मदद के लिए तैयार हो जाती है — क्योंकि प्रकृति भी अपने कर्मों का हिसाब देती है।
तो बस… पिच की चिंता मत करो। बल्ला उठाओ, डटे रहो, खेलते रहो।
Because the one who believes, achieves.


