श्री दुर्गा मां मंदिर, दुर्गा चौक रुड़की में अष्टमी पर विशेष हवन और आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं से भारी सहभागिता की अपील

रुड़की, 4 अप्रैल। श्री दुर्गा मां मंदिर, दुर्गा चौक रुड़की में नवरात्रों के पावन पर्व पर प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना में भाग ले रहे हैं।
मां की अनन्य भक्त उमा अग्रवाल ने बताया कल 5 अप्रैल को अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर प्रातः 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा एवं आराधना का आयोजन रहेगा। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रहेगी और माता रानी के दरबार में भक्तों की श्रद्धा देखते ही बनती है।
अष्टमी के अवसर पर दोपहर 3:00 बजे एक विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात भव्य आरती होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी के दिन हवन एवं विशेष पूजा की परंपरा को श्रद्धापूर्वक निभाया जाएगा।

मंदिर के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि सोनी रोड,उमा अग्रवाल, उषा सिघल, सुमित कुमार, पंकज गुप्ता, मोनिका सूर्यकांत त्यागी, निधि त्यागी, अंम्मा जी सहित अनेक श्रद्धालु मां की सेवा और पूजा में निरंतर लगे हुए हैं।
पंडित रोहित शास्त्री जी एवं आचार्य राजकुमार जी के द्वारा धार्मिक विधानों के अनुसार सभी अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। श्री मां दुर्गा मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर हवन और आरती में भाग लें और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करें।


