पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सहमे स्पा सेंटर संचालक, तीन पर कटा ₹30,000 का चालान
रुड़की क्षेत्र में स्पा सेंटरों की अनियमितताओं पर शिकंजा कसते हुए रुड़की कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-₹10,000 के तीन चालान (कुल ₹30,000) किए गए। साथ ही, स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत 11 चालान किए गए और भविष्य में रजिस्ट्रेशन शर्तों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटर संचालक सतर्क रहें, अन्यथा अनियमितता मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


