आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
रुड़की, 4 अप्रैल 2025: महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्य प्रतिनिधि सभा जिला हरिद्वार द्वारा दिनांक 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे आर्य समाज रामनगर, रुड़की से प्रारंभ होकर आर्य उपवन निकट डीएवी डिग्री कॉलेज पर दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी। शोभायात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए ऋषि लंगर की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रांतीय प्रधान श्री डीपी यादव करेंगे।
प्रमुख अतिथि एवं विद्वानों की उपस्थिति
इस विशेष कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सम्मिलित होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:
डॉ. योगेश शास्त्री (गुरुकुल कांगड़ी)
आचार्य योगेंद्र मेधावी (अधिष्ठाता, आर्य वीर दल, उत्तराखंड)
आचार्य रामकृष्ण जी (प्रधान, वानप्रस्थ आश्रम, हरिद्वार)
डॉ. दीनदयाल वेदालंकार (गुरुकुल कांगड़ी)
स्वामी यतीश्वरानंद जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद)
डॉ. कल्पना सैनी
श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल (मेयर, रुड़की)
श्री श्यामवीर सैनी जी (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार)
माननीय विधायक प्रदीप बत्रा जी (रुड़की)
शोभायात्रा के संयोजक एवं प्रमुख आयोजनकर्ता
इस भव्य आयोजन में शोभायात्रा संयोजक आर्य संदीप एडवोकेट के नेतृत्व में कई समाजसेवी और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:
सह-संयोजक – सोमपाल सिंह सैनी, मनोज कुमार शर्मा
जिला प्रधान – डॉ. श्याम सिंह
मंत्री – वीरेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष – रविंद्र सिंह
प्रधान, आर्य समाज बीटी गंज – उदयवीर सिंह यादव
प्रधान, आर्य समाज रामनगर – रामेश्वर प्रसाद सैनी
कोषाध्यक्ष, आर्य समाज रामनगर – नीरज सैनी
प्रचार मंत्री – रिशिपाल चौहान
अन्य प्रमुख सदस्य – विवेक अरोड़ा, ज्ञान सिंह, पवन कुमार आर्य
इस अवसर पर वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। यह शोभायात्रा न केवल आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास को उजागर करेगी बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को भी प्रोत्साहित करेगी।


