हरिद्वार विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को क्रिसमस डे का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्सवमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां तथा बोनफायर का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का संचार रहा।

इस आयोजन का सफल संचालन विश्वविद्यालय की डीन श्रीमती निशा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल एवं प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आपसी सौहार्द और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर निशा धीमान रहीं। आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर मिरलाहनी, सुमिता मनहास, डॉ. एकता जैन, प्रो. डॉ. हिमांशु वर्मा, प्रो. रोहित कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर अंजली, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा, नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल जिया सजीव, असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार, सोनिया चौधरी, पूजा परमार, मानसी मौर्य, कन्नू प्रिया, डॉ. चारिता, माधुरी सहित विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, भाईचारा, सांस्कृतिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
समारोह का समापन हर्ष, उल्लास और यादगार पलों के साथ हुआ, जिससे यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।


