रुड़की, 25 सितम्बर।
हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट डे बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे समारोह को पावन और ऊर्जावान वातावरण प्रदान किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस. के. गुप्ता ने फार्मासिस्ट की समाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने पेशे के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष नमन बंसल ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति में फार्मासिस्ट की केंद्रीय भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
समारोह में प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश के. आर्य, एडमिन ऑफिसर कर्नल यादव, प्राचार्य डॉ. हरि हरा सुधन और डॉ. संदीप दरबारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने फार्मेसी क्षेत्र के महत्व और उसमें उपलब्ध अवसरों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन और ब्लड चेक-अप कैंप जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाट्य कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक रोचक और प्रेरणादायी बना दिया।
आयोजन को सफल बनाने में फार्मेसी विभाग की टीम — प्रो. विशाल बलीयान, प्रो. सोफिया अंसारी, डॉ. आकांक्षा पंडित, साक्षी मल्होत्रा, शालिनी शर्मा, कमल, रजत सैनी, इमरान और रजिस्ट्रार सुमित चौहान का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि इसमें उनके भीतर अपने पेशे के प्रति गर्व और समाजसेवा की भावना को भी प्रबल किया।

