लाखनौर। सोनी रोड़। बुधवार को खेले गए लाखनौर क्रिकेट रोड़ कप 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेलड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांघड़वाला को 98 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलड़ा की टीम ने 20 ओवर में केवल एक विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से ओपनर अंशुल ने 60 गेंदों में 109 रन (12 चौके, 2 छक्के) की धुआंधार पारी खेली, जबकि आशीष चौधरी ने 60 गेंदों पर नाबाद 100 रन (10 चौके, 3 छक्के) बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
जवाब में रांघड़वाला की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। रांघड़वाला की ओर से अंश रोड ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।
बेलड़ा की टीम का पहला विकेट 226 रन के स्कोर पर 20वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा, जबकि रांघड़वाला की टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और 50 रन के अंदर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई।
मैच देखने के लिए लाखनौर मैदान में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने बेलड़ा की टीम के शानदार खेल और बाबा हरिदास कमेटी की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की।
विजेता टीम बेलड़ा को ₹51,000 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रांघड़वाला को ₹31,000 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैन ऑफ द मैच अंशुल (बेलड़ा) और मैन ऑफ द सीरीज आशीष चौधरी को ट्राफी एवं 3100 रुपए देकर सम्मानित किया।
बेलड़ा टीम में शामिल खिलाड़ी -आशीष चौधरी, अंशुल( कप्तान), सूरज, अंकुर रोड, दीपक चौधरी, परीक्षित चौधरी, सिंटू, अमरजीत, अंकित आर्यन, फौजी अंकित चौधरी, अंशिक रोड और आयुष चौधरी।
रांघडवाला टीम मे शामिल खिलाडी निकेतन चौधरी शिवम रोड,सुप्रीत चौधरी, कार्तिक,विनीत रोड (कप्तान )अंकुर, अंश रोड पुलकित ऋषभ रोड, सावन रोड, देवांश
लाखनौर बाबा हरिदास कमेटी की ओर से आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सदस्य थे राजकुमार चौधरी, सोनी लंबरदार, मोहित चौधरी, गौरव रोड, रिंम्पू रोड, दिनेश चौधरी, प्रियांशु रोड, अंकुश रोड, वीरेंद्र चौधरी, सागर, अरविंद कल्याण, वैभव और पुलकित।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल मैहला, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, युवा चेतना जागृति मंच के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार, शेखपुरा के प्रधान राव, अहमदपुर से अवनीश कुमार, (गॉडविन लाइव) सोनी रोड़, विनोद कुमार उर्फ भगत सिंह, रचित चौधरी, अमित चौधरी ।
समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया तथा बाबा हरिदास कमेटी के निष्पक्ष और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।


