रुड़की।सोनी रोड़
रोड़ समाज में बेटियों के सशक्तिकरण और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. देव, जो वर्षों से खेलों के माध्यम से युवाओं को दिशा देते आए हैं, अब 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के लिए रेस प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन रोड़ देव कप क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ (संभावित फरवरी मार्च के मध्य) किया जाएगा।
डॉ. देव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज की बेटियों में सेहत, आत्मविश्वास और खेलों के प्रति सजगता को बढ़ावा देना है ताकि वे न केवल स्वस्थ रहें बल्कि भविष्य में पुलिस, सेना और अन्य सेवाओं में भी अपना करियर बना सकें।
इस “रोड गर्ल्स स्पोर्ट्स महाकुंभ 2026” के लिए गांव-स्तर पर समितियां बनाई जा रही हैं, जिनमें हर गांव से दो-दो सदस्य शामिल होंगे। ये सदस्य अपने गांव की बेटियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।
विजेता खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को ‘रोड क्लब ’ टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।
डॉ. देव ने कहा, “यह सिर्फ खेल नहीं, समाज की बेटियों के आत्मविश्वास की दौड़ है। आने वाले समय में इसे नेशनल स्तर पर ले जाया जाएगा।”


