“रोज़ाना 1% बेहतर सीरीज़”
हरिद्वार के छोटे से गांव बेलड़ा से निकलकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली दरोगा हिमानी चौधरी आज हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
उत्तराखंड पुलिस में 10 वर्षों की सेवा पूरी कर चुकी हिमानी चौधरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा ‘तीलू रौतेली सम्मान’ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कोरोना काल में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मान मिलना, यह साबित करता है कि रुड़ समाज की यह बेटी आज पूरे राज्य की शान बन चुकी है।
सपना, संघर्ष और सेवा – हिमानी चौधरी की कहानी
2014 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होकर हिमानी चौधरी ने बतौर दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) अपनी यात्रा शुरू की थी। उस समय उनके पास कोई पहचान नहीं थी, सिर्फ दो चीजें थीं मेहनत का जुनून, समाज सेवा का सपना
उन्होंने मुरादाबाद में कड़े प्रशिक्षण के दौरान पुलिस सेवा के हर पहलू को समझा। सीनियर अधिकारियों की सीख, फील्ड अनुभव और अनुशासन ने उन्हें एक संवेदनशील, सशक्त और दूरदर्शी अधिकारी बनाया।
ज्य भर में किया सराहनीय कार्य
थाना बसंत विहार, देहरादून से करियर की शुरुआत
हरबर्टपुर में चौकी प्रभारी के रूप में पहली कमान
चौकी डाकपत्थर, विकासनगर, और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं
उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण जिलों में भी ड्यूटी निभाई
कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा, जिसके लिए मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान
हिमानी का मानना है कि police uniform सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि भरोसे और सेवा का प्रतीक है।
हिमानी की कहानी हर उस लड़की के लिए एक उदाहरण है जो सोचती है कि गांव से निकलकर बड़ा कुछ नहीं किया जा सकता।
उनका संदेश साफ है:
“If your dream is true and your intention is strong, then the destination finds you.”
वो कहती हैं:
“अगर सपना पुलिस में भर्ती होना है तो Body को Train करना होगा,Mind को Knowledgeful बनाना होगा, Attitude को Positive बनाना होगा”
–रोज़ 1 प्रतिशत बेहतर – Success का मूल मंत्र
हिमानी ने हमेशा छोटे-छोटे सुधारों को अपनाया –
हर दिन कुछ नया सीखा, थोड़ा और अनुशासन लाया, थोड़ा और आत्मविश्वास जगाया।
“रोज़ 1 प्रतिशत बेहतर बनो – थोड़ा ज्ञान और, थोड़ा बल और, थोड़ा आत्मविश्वास और। एक दिन ऐसा आएगा, जब मंज़िल खुद तुम्हारे नाम का बोर्ड टाँग देगी।”
रोड़ समाज की बेटी पर पूरे प्रदेश को गर्व


