रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा कार और तीन डंडे भी बरामद किए हैं।
मामला 25 अक्टूबर 2025 का है, जब शंकरपुरी, रुड़की निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि कुछ युवकों ने उसके भाई योगेश कुमार की कार का रास्ता रोककर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया तथा गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस हमले में योगेश और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कठोर प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर 2025 को वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. सुमित पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
2. राजन पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय, व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उप निरीक्षक सूरत शर्मा, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राठी, हेकानि0 नूर हसन, हेकानि0 संदीप कुमार, कानि0 भूपेन्द्र और राजेश देवरानी शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


