भाजपा युवा मोर्चा ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह का भव्य स्वागत

रुड़की, 22 मार्च: भाजपा युवा मोर्चा रुड़की द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में मोटल ब्लू सफायर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा संगठन को मजबूत करने और युवाओं को सक्रिय रूप से पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

गौरव कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के हर कार्यक्रम और चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और आने वाले समय में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भाजपा रुड़की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

इस अवसर पर डॉ. मधु सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “युवा शक्ति ही संगठन की रीढ़ है। यदि हम सभी मिलकर पार्टी के मूल सिद्धांतों के साथ कार्य करेंगे, तो भाजपा को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।” उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने गौरव कौशिक और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम संचालन मीडिया प्रभारी पंकज नंन्दा ने किया एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद पाल, नीटू सिंह, सतीश कौशिक, भीम सिंह, सतीश सैनी, पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, मोहित राष्ट्रवादी, आकाश जैन, विभोर सेठी, शुभम सैनी, विक्रांत राठी, सुमित चौहान, राजकमल पुंडीर, अनुज प्रजापति, रौनक पंवार, कुशाग्र गर्ग, शुभम मोदी, गौरव मोहन सैनी, सुजल कौशिक, आर्यन त्यागी, दीपक, तरुण शर्मा, आदित्य शर्मा, अवि लाला, रवि पाल, आशीष पाल, हिमांशु शर्मा, धर्मवीर पिंकी, दुष्यंत मुंडलाना, शुभम शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा के जोश और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा संगठन
इस आयोजन ने भाजपा युवा मोर्चा की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती को उजागर किया। युवा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।


