रुड़की। जाट समाज सेवा समिति (पंजी०) द्वारा वीरता, दूरदर्शिता और सुशासन के प्रतीक महाराजा सूरजमल की 319वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सिविल लाइन स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकत्र होकर महान शासक को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल पराक्रमी योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक और जनकल्याणकारी शासक भी थे। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया, जिससे उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेकर विपरीत परिस्थितियों में भी नेतृत्व और साहस का परिचय दें। वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान ने शिक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
कांग्रेस महानगर रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन संघर्ष, साहस और लोककल्याण की भावना से ओत-प्रोत था। समिति के संरक्षक चौ. राजेंद्र सिंह ने उनके आदर्शों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह पंवार ने समाज को संगठित रहकर शिक्षा और जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग रश्मि चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। युवा समाजसेवी चौ. रोबिन सिंह साखन के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए सुनीता पंवार को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष और अक्षय चौधरी को भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चौ. अजय वर्मा, डॉ. महेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पहलाद सिंह, डॉ. इकबाल सिंह, सुरेश मलिक, रोहित राणा, विनय बालियान, ललित चौधरी, दीपक राठी, मोहित राठी, दुष्यंत राठी, हिमांशु चौधरी, गीता मलिक, अंजू चौधरी, नीरज रंधावा, नवनीत सिंह राठी, सिद्धांत चौधरी, साहित्य राठी, शौकिंदर चौधरी, सौरभ धारीवाल, सम्राट सालार, विशाल देशवाल, विक्रांत पंवार, अमर पंवार, अंकुर चौधरी, मुकेश साद, अंकित चौधरी, राजकुमार, विक्टर तोमर, सोनू कंवर, आशीष तोमर, सरस्वती, सरिता, सोनम दयाल, मितुशी, काशी चंद लवी, ललित धींगरा, राजेश चौधरी, अमित चौधरी, बृजेश कुमार, विपिन कुमार, संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अनिल राठी, विनीत राठी, बबलू, तेजवीर चौधरी, अशोक कुमार, अजय सिंह, सनातन सोलंकी, विनय बलियान, अभिनव राठी, अभिषेक धनिवाल, अर्पित जाट (खेड़ा), दिव्यांशु जाट, सूरज राठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


