रोशनाबाद (हरिद्वार) सोनी रोड़। बंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में आज जनपद स्तरीय शैक्षिक, एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब”, उन्होंने कहा कि खेलकूद से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और समाज में अनुशासन की भावना आती है।
प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ से हुई।
बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, गुनगुन ने द्वितीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में वंश कटारिया ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय एवं शिवांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई और अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया।
इस वर्ग में प्रीत उपाध्याय ने प्रथम, हिमांशु कुमार ने द्वितीय तथा नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
अंडर-19 बालिका वर्ग (800 मीटर): प्रथम – आशु, द्वितीय – खुशी, तृतीय – प्रियांशी
अंडर-17 बालिका वर्ग (800 मीटर): प्रथम – आयुषी, द्वितीय – विधि पाल, तृतीय – कार्तिका
लंबी कूद (600 मी.): प्रथम – तनु, द्वितीय – सिमरन, तृतीय – प्रिया
100 मी. अंडर-14 बालक वर्ग: प्रथम – आदित्य, द्वितीय – आशु, तृतीय – सागर कुमार
100 मी. अंडर-14 बालिका वर्ग: प्रथम – प्रियांशी, द्वितीय – रिया, तृतीय – आरुषि
100 मी. अंडर-19 बालक वर्ग: प्रथम – आशीष कुमार, द्वितीय – गुरप्रीत, तृतीय – मोहित
मंच संचालन मुकेश वशिष्ठ एवं प्रवीण जाट राणा ने किया। स्वागत गीत संध्या, निशा, नैन्सी, सिमरन, नंदिनी, नगमा, नेहा और निशा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक जिला शिक्षक संघ हरिद्वार के अध्यक्ष लोकेश एवं मंत्री विवेक राठी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मांगे राम मौर्य, योगराज, शालू तोमर, सौरव पंवार, राजीव चौधरी, प्रीति सैनी, आर.एल. बड़ौनी, प्रदीप कुकरेती, पवन राणा, सुषमा पांडे, मनमोहन डबराल, आलोक चौधरी, प्रशांत राठी, अरुण कुमार, अजय शर्मा, आलोक द्विवेदी, प्रीति जोशी एवं समीर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


