रूडकी (सोनी रोड़)10 मई को ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड, रुड़की स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर-वीरांगनाओं की स्मृति में श्रद्धांजलि यज्ञ एवं राष्ट्र समर्पित वैदिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यज्ञ ब्रह्मा रहीं डॉ. करूणा आर्या (पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन), जिनके निर्देशन में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञमान विक्रम सिंह सैनी, एडवोकेट शशि सैनी, इंजीनियर अनुप सिंह सैनी एवं श्रीमती रचना सैनी ने आहुतियां समर्पित कीं।
सभी आर्यजनों द्वारा राष्ट्रीय प्रार्थना एवं वैदिक मंत्रों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वर्तमान में देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के लिए शांति पाठ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आर्य श्री हरपाल सिंह सैनी (प्रधान, आर्य समाज नंद विहार) द्वारा किया गया। ध्वजारोहण व अतिथि सम्मान में श्री मानपाल सिंह राठी, नवीन जैन, स्वामी ओमानंद, देशबंधु सैनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भजनोपदेशकों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, और डॉ. करूणा आर्या ने 1857 की क्रांति पर प्रभावशाली उद्बोधन दिया। आचार्य पवनवीर शास्त्री एवं स्वामी ओमानंद जी ने शहीदों के त्याग और आज की सामाजिक स्थिति पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री श्री राम सिंह सैनी ने की।
विशेष उपस्थिति में श्रीमती मधु सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष), पूजा नंदा (रेलवे बोर्ड सदस्य), राज्यमंत्री श्री वीरेन्द्र सिंह सैनी, कैप्टन नरेंद्र सैनी, अनुज सैनी समेत कई गणमान्य एवं आर्य समाज के समर्पित सदस्य उपस्थित रहे।
ओ३म्।


