हरिद्वार में क्षत्रिय रोड जाति धर्मशाला समिति की सभा में विकास योजनाओं पर चर्चा, नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत
हरिद्वार, 3 अप्रैल। क्षत्रिय रोड जाति धर्मशाला में समिति के प्रधान श्री देवी सिंह जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन सचिव श्री सुरेश कुमार भोजपुर जी ने किया। इस अवसर पर सलाहकार समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत कोषाध्यक्ष आदेश महला एवं भगत सिंह द्वारा किया गया।
सभा में धर्मशाला के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति ने धर्मशाला में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई प्रस्ताव पारित किए।

प्रधान श्री देवी सिंह जी ने नए सदस्यों महेंद्र सिंह रसीना, बलबीर सिंह कुटेल, शिव कुमार प्रधान क़ुतुबगढ़, सोनी रोड दथैडा, जितेंद्र कुमार भौरी मुखिया, और प्रदीप कुमार चौपरा का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की और समिति के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने धर्मशाला के सर्वांगीण विकास के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए और समिति ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आगामी योजनाओं में शामिल करने का निर्णय लिया।



