बिशम्बर सहायग्रु प ऑफ इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
रुड़की | 5 जून 2025 ( सोनी रोड़)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, रुड़की द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान परिसर एवं आसपास के गांवों में दर्जनों पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा जी ने कहा कि
“हमारा संस्थान हर वर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में न केवल परिसर के भीतर, बल्कि आस-पास के गांवों में भी जाकर वृक्षारोपण करता है, ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े।”
संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा जी ने बताया कि
“हर साल 100 से अधिक पौधे लगाकर हमारा संस्थान समाज को ‘पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश देता है।”
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि
“पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि यह हमारी सालभर की जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है।”
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री शाहजेब आलम, डीन ऑफ फैकल्टी श्री दिवाकर जैन, डॉ. पूनम, सुधीर सैनी, जितेंद्र कुमार, प्रवीण, सुनील चौहान, डॉ. सागर, डॉ. विपुल गुप्ता, कुमारी मानसी शर्मा, शबनम सहित कई अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी था।


