By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: हरिद्वार विश्वविद्यालय एवं CSA उत्तराखंड चैप्टर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > देश > हरिद्वार विश्वविद्यालय एवं CSA उत्तराखंड चैप्टर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
देश

हरिद्वार विश्वविद्यालय एवं CSA उत्तराखंड चैप्टर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Soni Ror
Last updated: September 12, 2026 1:36 am
Soni Ror
Share
4 Min Read
SHARE

रुड़की (सोनी रोड), 11 सितंबर 2026। हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में शुक्रवार को क्लाउड सिक्योरिटी एलायंस (CSA) उत्तराखंड चैप्टर के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार आर्या, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, OSD श्री अभिनव भटनागर , HOD-Computer Science & Engineering डॉ. हिमांशु वर्मा, HOD-Computer Applications डॉ. रोहित कुमार, तथा Faculty Coordinator सुश्री मृणालिनी सिंह सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में CSA उत्तराखंड चैप्टर एवं IntelligenceX से श्री सत्यम रस्तोगी, सुश्री इंशु दुजेजा, श्री वरुण कन्नोजिया, श्री नवनीत बिजलवान, श्री दीपक शर्मा एवं श्री आशीष भगत ने सहभागिता की। विश्वविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सत्यम रस्तोगी, चैप्टर लीडर, CSA उत्तराखंड चैप्टर ने CSA की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने साइबर सुरक्षा एवं क्लाउड सिक्योरिटी के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बढ़ते अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

इसके पश्चात श्री नवनीत बिजलवान, प्रमाणित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, साइबर सुरक्षा शोधकर्ता, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर एवं प्रमाणित साइबर क्रिमिनोलॉजिस्ट द्वारा हैकिंग एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक विशेष एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को साइबर हमलों, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागों के विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

एमओयू के माध्यम से हरिद्वार विश्वविद्यालय एवं CSA उत्तराखंड चैप्टर के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, ज्ञान-विनिमय, इंडस्ट्री इंटरैक्शन एवं विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास के लिए संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह सहयोग विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीखने तथा साइबर सुरक्षा एवं उभरती तकनीकों के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उद्योग-केंद्रित अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार आर्या, प्रो वाइस चांसलर, हरिद्वार विश्वविद्यालय ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं विशेषज्ञ संस्थाओं के साथ इस प्रकार के सहयोग विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने CSA उत्तराखंड चैप्टर के साथ हुए इस एमओयू को विद्यार्थियों के लिए सीखने, कौशल विकास और व्यावसायिक अवसरों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार आर्या, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, HOD-CSE डॉ. हिमांशु वर्मा, HOD-CA डॉ. रोहित कुमार, OSD श्री अभिनव भटनागर एवं Faculty Coordinator सुश्री मृणालिनी सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री आस्था गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में CSA उत्तराखंड चैप्टर के साथ और अधिक व्यापक एवं प्रभावी शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग की आशा व्यक्त की गई।

 

You Might Also Like

‘आई लव मोहम्मद’ से ‘आई लव महाकाल’ तक – धर्म नहीं, सोच की परीक्षा है यह

दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, 11 की मौत – 24 घायल वाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल की साजिश से जुड़ सकते हैं तार

आईआईटी रुड़की ने ग्रामीण तकनीकों से रोजगार बढ़ाने की दिशा में बढ़ाया कदम

देहरादून में कुट्टू के आटे में मिलावट से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

पारदर्शी प्रक्रिया पर राजनीति क्यों? SIR अभियान को लेकर देश में बढ़ा सियासी घमासान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article किसानों की उपेक्षा पर भड़की भाकियू रोड गुट, मासिक पंचायत में सरकार पर बरसे पदाधिकारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

किसानों की उपेक्षा पर भड़की भाकियू रोड गुट, मासिक पंचायत में सरकार पर बरसे पदाधिकारी
उत्तराखंड September 12, 2026
प्लास्टिक-मुक्त रुड़की की ओर बढ़ा बड़ा कदम, इको-फ्रेंडली बैग आउटलेट का शुभारंभ
देश September 11, 2026
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में अंडर-18 जूनियर खो-खो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
रूड़की September 11, 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
देश September 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?