रूड़की। सोनी रोड़।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर रविवार को एक संगठनात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं सर्वसमाज को अनंतकाल तक मार्गदर्शन देती रहेंगी।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के सम्मान तथा उनकी जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
नरेंद्र मोदी तथा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सर्वसमाज के कल्याण हेतु अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे शोषित और दबे-कुचले वर्गों का उत्थान हो रहा है। वक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगा।

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर धुनियाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में रुड़की भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री देशराज कर्नवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल, प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया, प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


