पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भा.ज.पा. उत्तराखंड ,”रोमा सैनी”,के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्घाटन रोमा सैनी एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की,”सुमन कुटियाल दत्त”,द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करना, समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्तदान को प्रोत्साहित करना है। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, नेत्र जांच, महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श के साथ-साथ रक्तदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जया मैक्सवेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बहादराबाद की डॉक्टर नेहा ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल की जानकारी दी, जबकि डॉक्टर आमिर ने कुपोषण एवं एनीमिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में डॉक्टर प्रिया, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर आमिर, डॉक्टर कुलदीप, डॉक्टर राधा एवं डॉक्टर सना सहित चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वास्थ्य शिविर का लाभ कुल 585 ग्रामीणों ने उठाया, वहीं 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, शिव कुमार, सतेंद्र, अरविंद, ग्राम प्रधान सचिन कुमार, गीता, रजिंद्र कौर, कविता तथा शबाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बेलड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, 585 ग्रामीणों को मिला लाभ

Leave a Comment Leave a Comment

